सीतामढ़ी, जून 27 -- प्रलयंकर सुरसंड। क्षेत्र के राधाउर गांव में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीण सड़क पर वार्ड 12 और 13 के बीच पड़े शव को देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 27 वर्ष प्रतीत होती है।उसने नारंगी रंग का हाफ पैंट और काले रंग की चेकदार फुल शर्ट पहन रखी थी। ग्रामीणों का कहना है कि युवक पिछले तीन दिनों से गांव और आसपास के क्षेत्रों में अर्द्धविक्षिप्त अवस्था में भटकता दिखाई दे रहा था। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण उसकी मौत हुयी होगी। यह भी पढ़ें- Sasaram News सासाराम में भीषण गर्मी के बीच रेलवे स्टेडियम के पास युवक की मौत मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बावजूद ताजिया ...