हरिद्वार, सितम्बर 4 -- धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर देहात तक मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। रात 12 बजते ही मंदिरों में शंख और घंटियों की गूंज के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। जन्म के बाद मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया। जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गईं। कहीं बाल गोपाल को झूले में विराजमान कराया गया तो कहीं कृष्ण की बाल लीलाओं को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण की आरती, दूर होंगे घर के संकट, पढ़ें पू...