रांची, अक्टूबर 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब रात 11 से सुबह पांच बजे तक मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जोनल रेलवे को इस समयावधि में कोचों के मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट अनिवार्य रूप से बंद रखने का निर्देश दिया है। इस दौरान किसी भी तरह की छूट नहीं देने को कहा गया है। रेलवे बोर्ड के विशेष कार्य अधिकारी (विद्युत इंजीनियरिंग) शोभित गुप्ता ने 26 अक्तूबर को सभी जोनल रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियरों को पत्र जारी किया है। इसमें निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे ट्रेनों के मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश पत्र के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने ...