मैनपुरी, अप्रैल 7 -- थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस ने शराब की दुकानों और कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह ने क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल के साथ रात करीब 10 बजे के बाद चेकिंग की। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में संचालित देशी और अंग्रेजी शराब के करीब आधा दर्जन ठेकों का निरीक्षण किया गया। सीओसिटी ने दुकानों के खुलने के समय, बिक्री की स्थिति और आसपास के माहौल का बारीकी से जायजा लिया। हालांकि जांच के दौरान कहीं भी निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री या सेवन करते लोग नहीं मिले। सीओसिटी ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रात 10 बजे के बाद भी कुछ स्थानों पर शराब की दुकानें खुली रहती हैं और वहां लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष चेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.