रात से सुबह तक रुक रुककर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना
बदायूं, जून 12 -- बदायूं, हिंदुस्तान टीम। जिले में दो दिन से राहत की बारिश हो रही है। इससे पहले तेज धूप और उमस भरी गर्मी से सभी का हाल बेहाल था। मगर, अब मौसम ने करवट लेते हुए सभी को ठंडक का अहसास दिला दिया है। गुरूवार की सुबह हुई बरसात से मौसम सुहाना हुआ तो दोपहर के समय निकली तेज धूप और हल्की बरसात की वजह से उमस बढ़ी तो सभी बेचैन हो गए थे। ऐसे में गुरूवार की रात को तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बरसात शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक जारी रही। रुक रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हुआ तो तापमान भी लुढ़ककर 32 डिग्री तक पहुंच गया। कई दिनों से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही थी। बुधवार को तापमान 42 पार पहुंचा तो लोगों का हाल बेहाल हो गया। तेज धूप और उमस की वजह से सभी बेहाल थे। गर्मी से व्याकुल लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। गुरूवार की सुबह से मौसम का मिजाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.