अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रात की ठंड अब विदा ले चुकी है। वहीं दिन की गर्मी लगातार तेवर दिखा रही है। मौसम में यह बदलाव साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। लोग अब धीरे-धीरे गर्म कपड़े अलमारी में समेटने लगे हैं। बुधवार को खिलखिलाकर निकली धूप ने गर्मी का अहसास करा दिया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में दिन के तापमान में और वृद्धि होगी। 27 फरवरी और एक मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि इसका सीधा प्रभाव मैदानी क्षेत्रों पर ज्यादा नहीं पड़ेगा, लेकिन मौसम के मिजाज में हलचल जरूर रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में अब अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, यानी न्यूनतम तापमान स्थिर रह सकता है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान लगातार बढ़ते हुए दो मार्च तक 33.0 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.