भागलपुर, फरवरी 12 -- भागलपुर। दिन के बाद अब रात का मौसम सामान्य होने को है। बीती रात में ओस नहीं पड़ी तो सुबह में हल्की धुंध छाई रही। बीते 24 घंटे में रात का पारा भी 1.3 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान के बराबर रहा। वहीं सुबह में अधिकतम आर्द्रता 74 प्रतिशत रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले तीन दिनों तक मामूली उतार-चढ़ाव के बीच दिन-रात का मौसम तकरीबन ऐसा ही रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...