मुरादाबाद, फरवरी 10 -- पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हुए आतंकी हमले के विरोध में और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम कैंडल मार्च व शोक-विरोध सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम इमाम-ए-मेहदी यूथ मिशन डब्ल्यूएस द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह शांतिपूर्ण कार्यक्रम आतंकवाद और उसे संरक्षण देने वाली पाकिस्तान सरकार की नीतियों के खिलाफ समाज की एकजुट आवाज़ होगा। कार्यक्रम के माध्यम से आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए इंसानियत का संदेश दिया जाएगा। कैंडल मार्च एवं शोक सभा आज़ाद नगर स्थित इमाम बारगाह मोहम्मदिया हॉल में रात 7:30 बजे से शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...