बांदा, मई 29 -- बांदा। जनपद में तेज आंधी के साथ रात में करीब 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि अधिकतम तापमान 35.0 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि 7.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रात में तूफान की गति 63 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे थी। बताया कि मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को भी अलर्ट जारी किया है। तेज आंधी के साथ बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- मई के आखिरी विक्षोभ ने 'गर्मी' को किया 'ठंडा' कहा कि आंधी के समय सुरक्षित स्थान पर रहें। पेड़ व टीन-टप्पर के नीचे बिल्कुल न रहें। सुरक्षित स्थान पर बने रहें। यह भी पढ़ें- UP We...