कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। अब दिन से ज्यादा रात की गर्मी परेशान करने लगी है। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री पहुंच गया है जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। अधिकतम पारा 32.3 डिग्री हो गया जो सीजन (मार्च) का सर्वाधिक है। यह सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि रात के तापमान में अभी और वृद्धि संभव है। रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। वैसे 03 मार्च 17.7 डिग्री न्यूनतम पारा पहुंच चुका है। पहाड़ों पर विक्षोभ का असर और बिहार तक आ चुके बादलों के कारण रात के तापमान में वृद्धि बनी हुई है। जब तक बादल नहीं छटते तब तक तापमान में वृद्धि बने रहने की संभावना है।अधिकतम तापमान में भी वृद्धि जारी है लेकिन यह धीरे-धीरे हो रही है। शनिवार को अधिकतम पारा 31.8 से बढ़कर 32.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। यह स्थि...