अमरोहा, जनवरी 2 -- गजरौला, संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कोहरे में सफर करना सुरक्षित नहीं है। हाईवे पर अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ीं हैं। इसके चलते हादसे का खतरा बना रहता है। इसी तरह शहर के सीमावर्ती क्षेत्र में भी स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से हादसे की आशंका बनी रहती है। खासतौर पर सड़क पर अवैध कटों से अचानक आने वाले वाहनों की वजह से हादसों की संभावना बढ़ जाती है। जिम्मेदार अधिकारी भी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। शहर में नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें लगीं हैं लेकिन इनमें अधिकतर खराब हो गईं हैं। दिन ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। डिवाइडर और संकेतक तक दिखाई नहीं देते हैं, जिनसे हादसे का खतरा बना रहता है। खास बात यह है कि हाईवे से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। रात के अंधेरे में घना कोहरा छाने पर बड़ा हादसा होने का खतरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.