कुशीनगर, अप्रैल 2 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहा मेले में लगा झूला टूटकर जमीन पर गिरने से महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया गया। जहां सात घायलों की हालत गम्भीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे विधायक विवेकानन्द पाण्डेय व एसडीएम रामवीर सिंह अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना। खड्डा क्षेत्र के ग्राम भैसहा में भव्य स्नान मेला लगा है। मेले में बडा झूला लगाया गया है। वुधवार की रात्रि 11 बजे मेले में आए लोग झूला झूल रहे थे।इसी दौरान पूरा झूला अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया। जिसमें रोहित 8 वर्ष,गिरजा देवी पत्नी ओमप्रकाश, सोनू यादव ,विरजू गुप्ता,लालू गुप्ता, विष्णु साहनी,मीरा देवी, श्रृति, सोनिया,रम्भा देवी,रामकु...