हमीरपुर, अप्रैल 13 -- Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर में बिना परमीशन के शरारती तत्वों ने गांव में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना कर दी। रात के अंधेरे में किए गए इस कृत्य के बारे में जब सुबह ग्रामीणों को पता चला तो गांव में बवाल हो गया। पुरुष-महिलाएं सभी आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस-प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कराया। गांव के माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया। राठ थाना क्षेत्र के औंडेरा गांव का सोमवार को अचानक से माहौल बिगड़ गया। रविवार की आधी रात के बाद कुछ लोगों ने प्रशासन की बगैर अनुमति के विवादित स्थल पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा मिट्टी का टीला बनाकर स्थापित कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों की आंख खुली तो विवाद जमीन पर प्रतिमा देखकर ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.