भागलपुर, दिसम्बर 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पश्चिमी हिमालय में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने पहले उत्तर भारत को हिलाया तो गुरुवार की रात से भागलपुर में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। पारा चढ़ने के बावजूद गुरुवार की रात में बही 12 से 15 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड में सिकुड़ा दिया तो वहीं शुक्रवार को दिन में बदरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ी। दिन का पारा तो ऐसा लुढ़का कि गुरुवार तक सामान्य तापमान से अधिक रहा दिन का पारा शुक्रवार को सामान्य तापमान से 6.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। दिन हो या रात, हर वक्त ठंड ने सितम ढाया और आलम ये हुआ कि शुक्रवार को दिन एवं रात के तापमान का अंतर महज 3.4 डिग्री सेल्सियस ही रह गया। पूरे दिन भर सूरज दिखे नहीं तो ठंड से बेहाल लोगों ने अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचाया। भारतीय मौसम ...