फरीदाबाद, मार्च 31 -- बल्लभगढ़, संवाददाता बल्लभगढ़ नगर निगम जोन में सफाई कर्मचारियों का वेतन रुकने से सोमवार को रात की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। मुख्य सड़कों पर कचरा और धूल जमा हो गई। सुबह बाजार खुलने पर दुकानदारों और लोगों को गंदगी के बीच काम करना पड़ा।गौरतलब है कि नगर निगम क्षेत्र में सामान्य तौर पर रात के समय मुख्य मार्गों की सफाई कराई जाती है, ताकि सुबह तक सड़कें साफ रहें। सोमवार रात यह व्यवस्था प्रभावित हो गई। कर्मचारी कुछ समय तक काम करने के बाद वेतन न मिलने की बात कहकर लौट गए। इसके चलते कई प्रमुख सड़कों पर कूड़े के ढेर और धूल जमी रह गई, जिसका असर सुबह साफ तौर पर दिखाई दिया।सुबह बाजार खुलने पर दुकानदारों को गंदगी का सामना करना पड़ा। दुकानदार राजेश गुप्ता ने कहा कि सफाई न होने से ग्राहकों पर असर पड़ता है। महेश अग्रवाल ने बताया कि न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.