संवाददाता, अगस्त 25 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के नैनी पोस्ट के हाथ तीन ऐसे शातिर लगे हैं जो रात में रेलवे सिग्नल की हरी बत्ती को उसी में लगी काली पॉलीथिन से ढंक दिया करते थे। शातिरों से पूछताछ में जब ऐसा करने के पीछे उनका मकसद पता चला तो आरपीएफ के अफसर और जवान भी हैरान रह गए। दरअसल, ये तीनों शातिर ऐसा इसलिए करते थे कि ट्रेन की रफ्तार कम हो जाए और वे डंडे मारकर लोगों के मोबाइल लूट सकें। पूछताछ के दौरान शातिर इस बात पूरी तरह बेपरवाह नजर आए कि उनकी इस हरकत की वजह से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद रेलवे सुरक्षा बल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 23 अगस्त की आधी रात के बाद यानी 24 अगस्त की तारीख में 00:55 बजे ट्रेन नंबर 17324 के लोको पायलट ने जानकारी दी की उन्हें जस...