रात में रुकने के लिए मिले कमरे में कर लिया कब्जा
कानपुर, जून 26 -- कल्याणपुर, संवाददाता। मकड़ीखेड़ा के हरिकिशन नगर निवासी एक वृद्ध दंपति ने अपने पूर्व कर्मचारी और उसके साथियों पर अवैध वसूली, धमकी देने, मानसिक उत्पीड़न करने तथा संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मकड़ीखेड़ा निवासी सावित्री मिश्रा ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले विनीत तिवारी उर्फ अजय उनके पति गिरिजा शंकर मिश्रा की फर्म में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था। नौकरी के दौरान उसने रात में रुकने के लिए स्थान मांगा था। इस पर मानवीय आधार पर दंपति ने अपने परिसर के पीछे बने टिनशेड के एक कमरे की चाबी उसे दे दी थी। आरोप है कि विनीत स्वयं वहां रहने के बजाय अन्य लोगों और महिलाओं को ठहराने लगा। आसपास के लोगों से शराब पीकर शोर-शराबा और अनुचित गतिविधियों की शिकायत मिलने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.