बागपत, जून 18 -- बागपत। जिले में मानसून के पहुंचने में अब चंद दिन शेष बचे हैं, लेकिन प्रचंड गर्मी का सितम झेल रहे लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। बुधवार को भी पूरे दिन तन झुलसाने वाली गर्मी से लोग खासे परेशान रहे। सुबह से शाम तक लोग गर्मी से बेहाल बने रहे। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से मौसम बार-बार करवट बदल रहा था। आंधी और बूंदा-बांदी की वजह से रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम सुहाना बना रहा। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी : तापमान 36.3, आज के लिए ओरेंज अलर्ट रात को मौसम में आए बदलाव ने लोगों को गर्मी के सितम से काफी राहत मिली, लेकिन बुधवार को सुबह से ही गर्मी और उमस का प्रकोप देखने को मिला। सुबह से ही सूर्य...