मिर्जापुर, मार्च 20 -- मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लागू यातायात प्रतिबंधों के बीच अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष विनय कुमार ऊमर ने बताया कि मेला के चलते प्रशासन द्वारा वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जो सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है, लेकिन इससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, भंडारण और वितरण में कठिनाइयां आ रही हैं। इसका असर न केवल व्यापारियों पर बल्कि आम जनता की जरूरतों पर भी पड़ रहा है। बाजारों में सामान की उपलब्धता प्रभावित होने लगी है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि जनहित और व्यापारिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन वाणिज्यिक वाहनों को रात के समय नग...