रामपुर, मार्च 1 -- होली पर सड़क हादसों और झगड़ों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभी से सक्रिय हो गई है। होली पर दो दिन जिलेभर में जोन और सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। सड़क रोककर म्यूजिक सिस्टम लगाकर नाच-गाना नहीं होगा। यातायात नहीं रोका जाएगा। किसी भी मार्ग पर वाहनों से गुजरने वाले लोगों के साथ अभद्रता नहीं होनी चाहिए। मिश्रित आबादी क्षेत्र में एलआईयू को सक्रिय किया गया है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उन स्थानों को चिह्नित करें जहां पूर्व में झगड़े हुए हैं। लोगों को पाबंद किया जाए। एसपी ने निर्देश जारी किए है कि होली पर खून खराबा न होने पाए। सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जाएगा। रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए जगह-जगह पुलिस चेकिंग बैरियर लगाएगी, ताकि नशे में वाहन दौड़ाने वालों को रोका जा सके। दोपहिया वाहन पर तीन और चार युवक तक चलते हैं। रोककर उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.