रात में भर्राटा भर रहे मिट्टी लदे डंपरों से ग्रामीण भयभीत
चंदौली, मई 28 -- विशुनपुरा,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत मिट्टी ढुलाई में लगी तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपर गाड़ियां स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि दिनभर सड़कों पर तेज गति से दौड़ रहे डंपरों के कारण आटो टैम्पो,ई-रिक्सा, दो पहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल चलने वाले लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीण राजन सिंह, प्रेम नारायण सिंह, दिनेश कुमार, अजय कुमार सिंह और विनोद सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत मिट्टी धुलाई के लिए बड़ी संख्या में डंपर गाड़ियां चलाई जा रही हैं। इन गाड़ियों के चालक गांव और मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं। जिससे आम लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.