कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- भीषण गर्मी के बीच रात में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से कमालपुर उपकेंद्र के उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। उपकेंद्र के जिम्मेदारों की मनमानी को लेकर उपभोक्ताओं में उबाल देखने को मिल रहा है। मामले में नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम निवासी जय मणि तिवारी ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र भेजकर रात में निर्बाध आपूर्ति दिए जाने की मांग की है। ऊर्जा मंत्री को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि दिनभर की गर्मी और मेहनत के बाद जब आम लोग रात में सुकून के लिए घर पहुंचते हैं तो उसी समय बिजली कटौती शुरू हो जाती है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से बढ़ी परेशानी कभी-कभी तो पूरी रात विद्युत कटौती जारी रहती है। इससे बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों और मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कामकाजी ...