बांदा, अप्रैल 21 -- बांदा। जनपद में सप्ताह भर से मौसम साफ होने के कारण गर्मी लोगों को झुलसा रही है। सोमवार को रात में हलके बादलों ने कुछ राहत जरूर दी, पर मंगलवार को सुबह से सूरज की चमक ने पसीने छुड़ा दिए। दोपहर में करीब 45 डिग्री तापमान के बीच राहगीरों को छांव का सहारा लेना पड़ा। पुराने ओवरब्रिज के पास दोपहर में जाम में वाहन व बाइक सवार फंस गए तो धूप में उनके चेहरे लाल पड़ गए। उधर, मौसम विभाग अगले दो दिन तक तापमान ऐसे ही रहने का पूर्वानुमान बता रहा है। मंगलवार को भी पूरा जनपद हीटबेव की चपेट में रहा। यह भी पढ़ें- यूपी का बांदा देश में सबसे गर्म, सुलतानपुर और प्रयागराज भी सूची में शामिल केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.5 और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में 10 किलोमीटर की गति से पछुवा गर्म हवाएं च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.