प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मौसम में बदलाव के बीच शनिवार रात उमस ने बेहाल किया तो रविवार को दिन में धूप ने घरों से बाहर निकलने वालों को झुलसा दिया। दोपहर में शहर से गांव तक की सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति दिखी। जिले में चार दिन पहले आंधी-बारिश के चलते मौसम में नमी आने से शुक्रवार रात का तापमान 22.2 डिग्री पहुंच गया था। शनिवार को दिन में धूप चटकी तो रात में उसम बढ़ गई। इससे तापमान 27.0 डिग्री पहुंच गया। रविवार को तल्ख धूप के कारण तेज हवा लोगों को लू का अहसास कराने लगी। तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 42.6 पहुंच गया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार शनिवार को तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। दोपहर में तेज धूप के बीच गर्म हवाओं ने ऐसा झुलसाया कि लोग बाहर निकलने से बचते रहे। शहर के साथ...