बस्ती, अप्रैल 28 -- सल्टौआ। क्षेत्र के द्वारिका चक गांव निवासी धर्मेंद्र कन्नौजिया ने एसडीएम भानपुर हिमांशु कुमार को शिकायती-पत्र देकर आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से रात के समय सोनहा फीडर की आपूर्ति बिना किसी सूचना के बंद कर दी जा रही है। रात के समय घंटों आपूर्ति बंद रहती है। इससे दर्जनों गांव के लोग परेशान हो रहे हैं। अगर उपकेंद्र पर या बिजली विभाग के अधिकारी को फोन किया जाता है तो फोन नहीं उठता है। इस भीषण गर्मी में रात के समय विद्युत आपूर्ति ठप रहने से बूढे, बच्चे और सभी परेशान हैं। यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ता बेहाल, जनजीवन प्रभावित यह भी पढ़ें- फ़ीडर और लाइनों में फाल्ट से आधा दर्जन गांवों की बत्ती गुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...