संवाददाता, मार्च 6 -- कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। बाद में मामला थाने पहुंचा और पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी थाने परिसर के मंदिर में करा दी गई। इस घटना की इलाके में काफी चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के आटडिह गांव निवासी शेषनाथ राम का पुत्र रोशन कुमार होली के अवसर पर अपनी बहन के घर सुखपुरवा गांव आया हुआ था। बहन के घर आने-जाने के दौरान उसकी पहचान गांव के ही कमलेश राम की बेटी मनीषा कुमारी से हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और यह जान-पहचान प्रेम संबंध में बदल गई।रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी बताया जा रहा है कि होली की रात रोशन कुमार अपनी प्रेमिका मनीषा से मिलने के लिए गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.