सुल्तानपुर, अप्रैल 18 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। शुक्रवार देररात विद्युत उपकेंद्र दियरा के परिसर में छह फिट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ और उसके सहयोगियों ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह अजगर को प्लास्टिक के बोरे में बन्द कर लिया। सूचना के बाद रात में ही पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को कब्जे में लेकर दूर जंगल में ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। विद्युत उपकेंद्र दियरा तैनात एसएसओ पंकज यादव ने बताया कि रात 9:30 बजे के करीब वह परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप पर पानी लेने गया था। पानी लेकर कार्यालय की तरफ लौटते समय उसकी निगाह झाड़ी से निकलकर कार्यालय की तरफ जा रहे करीब 6 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। यह भी पढ़ें- घर में घुसे करैत सांप को वनकर्मी ने किया रेस्क्यू यह भी पढ़ें- मेरठ: नदी-तालाब नहीं हस्तिनापुर में सड़क पर घ...