फिरोजाबाद, जून 15 -- खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन की टीम रात में दौड़ रही है। रविवार रात में भी टीम ने सोफीपुर में अभियान चलाया। बताते चलें कि फतेहाबाद से बड़ी मात्रा में खोआ, पनीर एवं दूध की आपूर्ति जिले में होती है। इसमें मिलावट रोकने के लिए सहायक आयुक्त के निर्देशन में टीम देर रात तक सोफीपुर पर जमी रही। सहायक आयुक्त चंदन पांडे ने रात नौ बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद वर्मा, डॉ. अनिल यादव, जितेन्द्र कुमार सिंह एवं राहुल शर्मा एवं सहायक राजकुमार के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान फतेहाबाद से एक वाहन में पनीर आने की खबर पर टीम अलर्ट हो गई। मिलावट की आशंका पर टीम ने वाहन को रोक कर पनीर की जांच की। इस दौरान पनीर निर्माता माँ वैष्णवी डेयरी आगरा के मालिक सुभाष चन्द्र भी उपस्थित रहे। खा...