सोनभद्र, अप्रैल 22 -- केकराही। करमा थाना क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानें देर रात तक खुलने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। करमा के पगिया रोड पर स्थित शराब की दुकान एवं केकराही गांव में स्थित शराब के दुकानदार शासन के नियम को दरकिनार रात 11 बजे तक धड़ल्ले से बिक्री कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस ओर आबकारी विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आबकारी इंस्पेक्टर एस कुमार ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है, जांच कर कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- शराबियों के तांडव से पूरा मोहल्ला परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...