धनबाद, मार्च 15 -- भूलन बरारी बुढ़ीबांध की रहने वाली तरन्नुम खातून ने वहीं के रहने वाले शाहबाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत की है। उसने कहा कि 14 मार्च की रात लगभग 1:00 बजे वह अपने घर में सोई हुई थी। उसी समय अचानक बाहर से कोई जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा। तरन्नुम के अनुसार, पूछने पर सामने से शाहबाज उर्फ चिपु (20), बुढ़ीबांध, पोस्ट भूलन बरारी ने अपना नाम बताया और दुकान से सिगरेट लेने के लिए दरवाजा खोलने को कहा। जब मना किया तो वह गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर लात-घूंसे मारने लगा। उसने अपनी जेब से माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश की, जिससे दुकान के बाहर लगी प्लास्टिक में आग लग गई। आग की लपटें देखकर उसके पति और बच्चों ने दौड़कर आग बुझाई। घटना के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ह...