चम्पावत, सितम्बर 6 -- टनकपुर शुक्रवार रात आमबाग में अज्ञात लोगों ने घरों के दरवाजे खटखटाए। इससे महिलाओं में दहशत है। उन्होंने कोतवाली जाकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की। शुक्रवार रात आमबाग गांव से लगे एमडीएम स्कूल जाने वाले मार्ग पर अज्ञात लोगों ने घरों के दरवाजे खटखटाए। इससे महिलाओं ने पूरी रात दहशत के साए में बिताई। शनिवारसुबह ग्राम प्रधान ललिता सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर जिसकी सूचना पुलिस को दी। महिलाओं का कहना था कि शुक्रवार की रात्रि 12 से एक बजे के बीच अज्ञात लोगों ने दरवाजा खटखटाया। जाग होने पर वह भागने में सफल रहे। उनका कहना था कि कुछ महिलाएं बच्चों के साथ अकेली रह रही हैं। उनके पति बाहर नौकरी कर रहे हैं। भावना देवी, पुष्पा बोहरा, कमला महर, तनुजा जोशी, आशा जोशी, यशोदा बगौटी, भावना पंत आदि ने पुलिस से रात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.