लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत वितरण खण्ड गोला से जुड़े विद्युत वितरण उपखंड बांकेगंज में इन दिनों विद्युत सप्लाई का हाल बहुत बुरा है। बीते दो दिन से रात में आधे से एक घण्टे की विद्युत सप्लाई बहाल होने बाद दो दो घण्टे की तीन बार रोस्टिंग की जा रही है। बिजली ना मिलने की वजह से इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण खण्ड गोला से जुड़े विद्युत वितरण उपखंड बांकेगंज के सभी फीडरों पर विद्युत सप्लाई का हाल बेहद खराब है। यहां दिन में तेज हवा चलने के कारण सभी फीडरों को बन्द कर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से क्षेत्र बेहाल, ग्रामीणों में आक्रोश इसके अलावा रात में आधे एक घण्टे की सप्लाई मिलने के बाद दो घण्टे की तीन बार रोस्टिंग की जाती है। जिससे रा...