भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते सात दिन में रात का मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। सात दिन पहले ओसविहीन रातों में पछुआ हवाएं बेअसर थीं और रात का मौसम सुहाना बना हुआ था। अब रातों में बह रही धीमी पछुआ हवाओं का ओस का साथ मिला तो रात में सर्द और बढ़ गई। बीते सात दिन में रात का पारा साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। वहीं दिन में चमकी धूप के कारण दिन का मौसम शुष्क एवं गुलाबी बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो रात में ओस की शुरुआत होने के बाद अब गुरुवार से सुबह में हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जिससे सुबह की ठंड घर से बाहर निकले लोगों को सताएगी। वहीं दिन में सूरज की चमक के बीच शुष्क मौसम का दौर अभी चालू रहने का अनुमान है। 1.1 डिसे उछला दिन का पारा तो 0.6 डिसे नीचे आया रात का पारा बीते 24 घंटे के मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.