मधुबनी, मार्च 22 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरियाही गांव में रात के समय ट्रैक्टर से अवैध मिट्टी कटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित विजय कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर गुहार लगाई है। गांव के संजित सिंह अपने सहयोगियों के साथ पोखर के पास मिट्टी काटकर ट्रैक्टर पर लोड कर रहा था। विरोध करने पर आरोपित ने गाली गलौज करते हुए रॉड से हमला करने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर भागे। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.