प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- कुंडा, संवाददाता। रात में किसी ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। सुबह रेलवे ट्रैक चेक करने निकले की ट्रैकमैन पर शव देखा तो स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची। शव की पहचान कर परिजनों को खबर दी। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अधेड़ ट्रेन से गिरा या गिराया गया इस बात को लेकर चर्चा रही। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रजनपुर गांव के बगल से निकली प्रयागराज-लखनऊ रेल लाइन पर शनिवार सुबह 52 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। रेलवे ट्रैक चेक करने निकले की ट्रैक मैन ने ट्रैक पर शव देख स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर मनोज पांडेय मौके पर पहुंचे जांच की। मृतक के जेब से निकले आधार कार्ड से उसकी पहचान मुस्लिम मियां के 52 वर्षीय बेटे अकबाल निवासी वार्ड ...