रात में झमाझम बारिश, सुबह उमस ने किया बेहाल
बहराइच, जून 28 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में शनिवार की आधीरात गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश ने प्री-मानसून का आगाज कर दिया, लेकिन रविवार को सुबह उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। रात करीब साढ़े बारह बजे शुरू हुई बारिश दो घंटे तक तेज रही। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश के कारण दिन व रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री रहा। तराई में भीषण गर्मी पड़ रही है। हर कोई मानसून के सक्रिय होने का इंतजार कर रहा है। शनिवार को आधीरात बाद मौसम का रुख बदल गया। यह भी पढ़ें- 30 से जिले में दस्तक दे सकता है मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद गरज-चमक संग झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो बजे तक तेज बारिश हुई। इसके अगले दो घंटे तक रुक-रुक बारिश हुई। लेकिन सुबह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.