हापुड़, जुलाई 1 -- पिछले कई दिनों से हापुड़ में भीषण गर्मी पड़ रही थी, लेकिन रविवार की रात मौसम अचानक बदल गया और आसमान में काले बादल छा गए। देर रात झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।

सोमवार का दिन सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन मौसम में नमी होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हापुड़ पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही थी। मौसम साफ होने की वजह से लोगों को तल्ख धूप का सामना करना पड़ रहा था, जबकि तीन दिन से मौसम में काफी नमी थी, ऐसे में लोगों पर गर्मी की दोहरी मार पड़ रही थी। लोगों को बेसब्री से मानसून की पहली बारिश का इंतजार था। लेकिन रविवार की शाम से मौसम ने करवट बदल ली और आसmaan में काले बादल छा गए। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगी। लेकिन बारिश की बूंदे नहीं गिरी।

रात की बारिश देर रात करीब एक बज...