रात में चार घंटे, दिन में सात घंटे कटौती से बिलबिलाए लोग
मैनपुरी, जून 19 -- मैनपुरी। बिजली कटौती का खेल बदस्तूर जारी है। शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में रात में होने वाली कटौती से लोगों का पारा चढ़ रहा है। कभी रोस्टर के नाम पर तो कभी ट्रिपिंग के चलते बिजली की आपूर्ति नहीं दी जा रही है जिससे लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं। गुरुवार की रात 10 बजे से रात 2 बजे तक चार घंटे की कटौती की गई जिससे लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। सोशल मीडिया पर बिजली अधिकारियों से पूछते नजर आए कि रात में बिजली कटौती के रोस्टर की व्यवस्था क्यों की जा रही है। कटौती का यह खेल कभी पनकी से शुरू होता है तो कभी स्थानीय स्तर पर। असंतोषजनक कारण बताकर कटौती की जा रही है। गुरुवार की रात पहले तो शाम 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक लो वॉल्टेज और ट्रिपिंग का शिकार बिजली होती रही। इसके बाद सोशल मीडिया पर विभाग ने मैसेज वायरल करवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.