अमरोहा, अगस्त 5 -- अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर दोनों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी किसान की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी तथा 16 वर्षीय भतीजी जो बुलंदशहर जिले के शिवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, घर आई हुई थी। तीन अगस्त की रात करीब 1:30 बजे दोनों घर से लापता हो गईं। यह भी पढ़ें- स्कूल जाने को निकली किशोरी लापता परिजनों के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे नींद खुलने पर दोनों किशोरियां घर पर नहीं मिलीं। काफी तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका। किसान का आरोप है कि गांव का ही को...