पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रात में घर से निकले युवक की सुबह रेलवे ट्रैक के समीप लाश मिली। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जिससे परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान सदर थाना के रामबाग स्थित एसएनवाई कॉलेज रोड निवासी विशाल कुमार झा उर्फ विक्की झा (22) के रूप में हुई है। वह शहर में निजी फाइनेंस कंपनी में कर्मी था। वह मूल रूप से बीकोठी के भट्टोत्तर गांव का निवासी था। अपने माता-पिता के साथ वह रामबाग स्थित अपने आवास पर रहता था। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ उसे नशे की लत लग गई थी। करीब छह महीने पहले वह नशामुक्ति केन्द्र से इलाज कराकर वापस आया था और अभी भी उसकी दवाई चल रही थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम करीब 8:49 बजे उसे एक कॉल आया। जिसके बाद फोन घर में छोड़ बाहर निकल गया। देर रात तक घर वाप...