रात में घर से गायब हुई 8वीं की 15 वर्षीया छात्रा, दिन में पेड़ से लटकी मिली लाश; दुष्कर्म कर हत्या?
नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में शीशम के पेड़ से लटका 15 साल की किशोरी का शव बरामद किए जाने के बाद सनसनी फैल गई। घटना सरैया थाना क्षेत्र की अंबारा पंचायत के एक गांव में गुरुवार शाम की है। किशोरी बुधवार की रात आठ बजे के बाद से गायब थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मृतका मूल रूप से पारू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है तो परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस भी चुनौति मानकर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि दबी जुबान में इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के परिजन करीब दो दशक से सरैया थाने के एक गांव में रह रहे हैं। सूचना मिलने पर थानेदार सह प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.