कन्नौज, जून 13 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार रात दो चचेरी बहनों के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर बहला-फुसलाकर दोनों युवतियों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो चचेरी बहनें शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गईं। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने खोजबीन की। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने गांव के सचिन और गौतम पर दोनों युवतियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। बताया गया दोनों युवतियों का आरोपित युवकों से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के बाद परिजनों ने ...