बदायूं, मई 30 -- क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया गया है। किशोरी की मां का आरोप है कि दूसरे समुदाय का युवक रात में घर में घुस आया और आंगन में सो रही किशोरी को दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया था। गांव में मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। आरोप है कि रात करीब एक बजे आरोपी युवक छत के रास्ते घर में घुस आया और सो रही किशोरी को पकड़ लिया। किशोरी के चीखने पर परिजन नीचे पहुंचे तो आरोपी भागकर अपने घर में छिप गया था। सुबह पीड़िता की मां किशोरी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी सब्लू समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पहले पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। बाद में पीड़िता की मा...