कोडरमा, जुलाई 1 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की एक महिला ने डोमचांच थाना में आवेदन देकर दो युवकों पर घर में घुसकर जातिसूचक गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार एवं छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के आवेदन के अनुसार, 29 जून की रात करीब दो बजे वह अपने घर की छत पर अन्य महिलाओं के साथ सो रही थीं। इसी दौरान चौधरीडीह (सपही) निवासी विशाल कुमार यादव और रोहित यादव वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने छत पर सो रही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा गाली-गलौज करने लगे। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट घटना के बाद पीड़िता ने डोमचांच थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध ...