संभल, अप्रैल 11 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव नगला निडर में गुरुवार रात अज्ञात लोगों द्वारा एक घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना के समय घर में महिला और उसका 9 वर्षीय बेटा अकेले मौजूद थे, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। गांव निवासी विजय राठौड़ पुत्र लाल प्रताप सिंह गुरुवार शाम मुरादाबाद के पाकबड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। दरवाजे पर जोर-जोर की आवाज सुनकर घबराई पत्नी ने तुरंत विजय राठौड़ को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर के लिए रवाना हो गए। घर पहुंचकर उन्होंने आसपास काफी देर तक तलाश की, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। बताया जाता है कि घटना के समय घर में उनकी पत्नी और ब...