फतेहपुर, फरवरी 24 -- फतेहपुर। गोशालाओं के पशुओं की निगहबानी के लिए राज्य वित्त जैसे फंड से लाखों रुपये खर्च कर दिए गए। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही कहे फिर सिस्टम की खराबी। अधिकांश कैमरा बंद पड़े हैं या फिर देखरेख के अभाव में खराब हो गए हैं। सोलर से संचालित कैमरों की आंख धूप में खुली और रात के अंधेरे में बंद हो जाती है। कंट्रोल रुम संचालन होने के बाद भी कैमरों की निष्क्रियता से अफसर अंजान बने हुए हैं। रात में गौशालाओं की निगरानी नहीं हो पा रही है। मंगलवार को कुछ गौशालाओं की पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आई। पेश है एक रिपोर्ट... असोथर। ब्लॉक के कोडार गौशाला में लगे कैमरा सोलर से संचालित है। जो धूप रहने पर ही चलते हैं और शाम के छह बजते ही बंद हो जाते हैं। पशुओं की रात में निगरानी से अफसर अंजान बने हैं। गौ सेवकों ने बताया कि सचिव अजय पटेल द्व...