नई दिल्ली, जून 30 -- दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने की पुरजोर कोशिशों में जुटी है। ऐसे में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि नाइट शिफ्ट में वाहनों से प्रदूषण ज्यादा हो रहा है। इस रिपोर्ट ने इसलिए हैरान कर दिया, रात में तो वाहनों की संख्या दिन के तुलना में घट जाती है, फिर ऐसा कौन सा फैक्टर रात में एक्टिव हो जाता है, जिसके चलते प्रदूषण में इजाफा हो जाता है। राहत की बात यह है कि IIT दिल्ली ने इसका समाधान भी सुझाया है। अब देखने वाली बात यह है क्या सरकार IIT के समाधान को अप्लाई करके दिल्ली के इस बढ़े प्रदूषण पर लगाम लगा पाती है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ समझिए हर जरूरी बात।दिल्ली में 'नाइट शिफ्ट' में वाहनों से प्रदूषण ज्यादा हो रहा रिपोर्ट में नाइट शिफ्ट में वाहनों से होने वाले प्रदूषण की बात कही गई है। इसमें मुख्य तौर पर ट्रकों को ध्...