इटावा औरैया, मार्च 16 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस ने रात के समय भी अलग अलग थाना क्षेत्र में मुख्य सड़कों पर गश्त किया और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान निकल रहे वाहनों को भी चेक किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में देर रात तक यह अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर प्रमुख सड़कों के साथ ही संपर्क मार्ग पर पुलिस ने पैदल गश्त किया। थाना अध्यक्षों के नेतृत्व में गश्त के दौरान रात में गुजर रहा जो भी वाहन संदिग्ध दिखा उसको रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। इसके बाद ही जाने दिया गया। जो भी दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे उनसे कहा गया कि वह हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं ताकि दुर्घटना से सुरक्षित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.