अमरोहा, दिसम्बर 15 -- हसनपुर, संवाददाता। रात में कोहरे के दौरान किसान की बाइक दीवार से टकरा गई। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव दमगढ़ी निवासी 35 वर्षीय नेमपाल सिंह पुत्र लाल सिंह शनिवार रात करीब 8 बजे बाइक द्वारा खेत से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान रात में घना कोहरा होने से नेमपाल सिंह को गांव के रास्ते के किनारे की दीवार दिखाई नहीं दी। तेज गति बाइक दीवार से टकरा गई। नेमपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कराहने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घर खबर की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां दिखाया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.