गुड़गांव, दिसम्बर 23 -- गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की ओर से रात में काम करने वाले उद्योगों को बिजली दर में राहत मिलेगी। जिले में हाईटेंशन (एचटी) कनेक्शन पर रात के समय चलने वाले उद्योगों को नाइट टाइम टैरिफ योजना का लाभ मिलेगा। इससे गुरुग्राम के 15 प्रतिशत उद्योगों को बिजली दर में 50 फीसदी तक फायदा मिल सकता है। अधिक मात्रा में बिजली उपयोग करने वाले उद्योगों को प्रति यूनिट 3 रुपये की छूट 31 मार्च 2026 तक मिलेगी। इसका लाभ रात 10 बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक चलने वाले उद्योगों को मिलेगा। अभी रात में करने वाले उद्योगों को 10 से 15 प्रति यूनिट बिजली पड़ती है। यह टैरिफ लागू होने से बिजली दर में काफी राहत मिलेगी। उद्योगों को स्मार्ट मीटर लगाना होगा: जारी पत्र के अनुसार वर्तमान में 66 केवी लाइन के उद्योगों को 6.75 प्रति यूनिट चार्ज लगता है। नाइट टाइ...